मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का दिल्ली में नया शोरूम खुला

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपना 156वां शोरूम खोला है। शोरूम का उद्घाटन गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर ने शनिवार को किया।

मालाबार की गिनती दुनिया के प्रमुख ज्वैलरी रिटेलरों में होती है और दुनिया के नौ देशों में इसका नेटवर्क है।

नए शोरूम में क्षेत्रीय संस्कृति और समारोह की खास ज्वैलरी से लेकर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के सब-ब्रांड की ज्वैलरी की खास श्रृंखला पेश की जाएगी। इसमें माइन-डायमंड ज्वैलरी, इरा-अनकट डायमंड ज्वैलरी, प्रीसिया-प्रीशस जेम ज्वैलरी, डिवाइन-इंडियन हेरिटेज ज्वैलरी, एथनिक्स-हैंडक्राफ्टेड डिजाइनर ज्वैलरी, स्टारलेट-किड्स ज्वैलरी और हाई-कैजुअल ज्वैलरी शामिल हैं।

मालाबार समूह के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा, “नई दिल्ली के लोग ज्वैलरी बहुत पसंद करते हैं। इनके सामने हमारे उत्पाद और सेवाएं पेश कर हम बहुत खुश हैं। हम सभी ग्राहकों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उनके निरंतर सहयोग के दम पर हम और परफेक्शन लाने का प्रयास करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493