माली में चाड के शांति सैनिक ने कमांडर को गोली मारी

संयुक्त राष्ट्र के एक सूत्र ने कहा कि बागी शांति सैनिक ने अपनी टुकड़ी के कमांडर और एक अन्य सैनिक को गोली मार दी। दोनों का संबंध चाड से था।

माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन (मिनुसमा) के प्रवक्ता ओलिवर साल्गाडो ने फोन पर दोनों शांति सैनिकों के मरने की पुष्टि की। गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी बहस के बाद यह गोलीबारी हुई।

साल्गाडो ने कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

मिनुसमा के सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि यह घटना उस समय हुई है जब इस आशय की रपटें मिली हैं कि चाड के शांति सैनिक माली में अपने रहने और काम करने की स्थितियों से खुश नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493