प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, माली के विशेष सुरक्षाबलों द्वारा बंधकों को छुड़ाते समय की गई धुआंधार गोलीबारी की आवाज साफ सुनाई दे रही थी।
रेडिसन ब्लू होटल ने एक बयान में कहा कि दो बंदूधारियों ने 140 अतिथियों व 30 कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।
बंधकों में 20 भारतीय व 10 चीनी नागरिक थे।
इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो माली के जबकि एक फ्रेंच नागरिक है।
किसी भी आतंकवादी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath