मैं कैंसर पर जीत हासिल कर लूंगा : डच फुटबाल दिग्गज

एम्स्टर्डम, 20 नवंबर (आईएएनएस)। डच फुटबाल दिग्गज जोहान क्रुएफ इस बात को लेकर ‘आश्वस्त’ हैं कि वह फेफड़े के कैंसर के खिलाफ जीत हासिल कर लेंगे।

तीन बार के ‘वर्ल्ड फुटबालर ऑफ द ईयर’ रह चुके क्रुएफ पिछले महीने इस बिमारी से ग्रसित हो गए थे।

वेबसाइट ‘बीबीसी डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार 68 वर्षीय क्रुएफ ने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “मैं पहली बार अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे कोई परेशानी नहीं है। मेरी मानसिकता यह है कि कीमियोथेरेपी मेरी दोस्त है, क्योंकि यह कैंसर को खत्म करने के लिए है।”

क्रुएफ को फुटबाल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1974 के विश्व कप फाइनल में देश का नेतृत्व किया था। वह , एफसी बार्सिलोना के कोच भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493