नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को शराब कारोबारी विजय माल्या से कहा कि वह फरवरी में डियाजिओ से मिले 4 करोड़ डॉलर के विवरण सहित अपनी सभी विदेशी सपत्तियों का खुलासा करें।
न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति रोहिंटन नरीमन ने कहा कि वे खुलासा किए जाने के तरीके से खुश नहीं हैं। शीर्ष अदालत ने माल्या को भारत की संपत्तियों के दिए गए ब्योरे की तरह ही विदेशी संपत्तियों की जानकारी पेश करने को कहा।
dharmpath.com dharmpath