नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में रविवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया मनाया गया। इसके तहत एक रैली भी आयोजित की गई। इस आयोजन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी हिस्सा लिया।
फोर्टिस ला फेमे और गैर-सरकारी संगठन ‘सच्ची सहेली’ की इस पहल का समर्थन गैर-सरकारी संगठन ‘नाज फाउंडेशन’, ‘एसएआरडी’ और ‘नव सृष्टि’ ने किया।
संस्था की ओर से जारी बयान के अनुसार, आयोजित रैली में लगभग 4000 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर नुक्कड़ नाटक, संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बयान के अनुसार, इस पहल का मुख्य लक्ष्य मासिक धर्म की स्वच्छता के मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना था।
वर्ष 2011 में एसी नीलसन द्वारा किए गए एक अध्ययन ‘सैनेटरी प्रोटेक्शन : एवरी वूमन हेल्थ राइट’ के मुताबिक, भारत में केवल 12 प्रतिशत महिलाओं ने सैनिटरी नैपकिन का उपयोग किया था।
फोर्टिस ला फेमे की अनिका पराशर ने कहा, “भारत में मासिक धर्म स्वच्छता बढ़ती चिंताओं में से एक है और इससे काफी पहले निपटा जाना चाहिए था।”
dharmpath.com dharmpath