मास्केरानो ने ईपीएल में वापसी के दिए संकेत

बार्सिलोना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के मिडफील्डर डेवियर मास्केरानो का कहना है कि अगर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के किसी क्लब ने उन्हें बुलाया तो वह भविष्य में ईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

2010 में लीवरपूल छोड़कर बार्सिलोना में आए मास्केरानो का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि बार्सिलोना में उनके कोच रहे पेप गुआर्डिआला उन्हें अगले सत्र में मैनचेस्टर सिटी में शामिल होने के लिए कह सकते हैं।

‘द इंडिपेंडेंट’ ने मास्केरानो के हवाले से लिखा है, “नहीं, पेप मुझे नहीं बुलाएंगे। लीवरपूल के लिए जो मेरी भावना है उसका मतलब यह नहीं है कि मैं उससे बंधा हूूं। अगर भविष्य में किसी ईपीएल टीम ने मुझे अवसर दिया तो मैं वहां जा सकता हूं। मैं एक बार में एक ही टीम से खेल सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493