मास्को डोपिंग लैब के प्रमुख ने इस्तीफा दिया

मास्को, 11 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री विटाली मुटको ने बुधवार को मास्को की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा के एक स्वतंत्र आयोग द्वारा डोपिंग नियमों का उल्लंघन किए जाने और मास्को डोपिंग लैब की मान्यता रद्द किए जाने के बाद यह इस्तीफा आया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुटको के सलाहकार के हवाले से कहा, “मास्को डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के कार्यकारी निदेशक ग्रिगोरी रोडचेंकोव ने अपना इस्तीफा भेजा, जिसे खेल मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। प्रयोगशाला की मान्यता अस्थायी तौर पर रद्द कर दी गई है।”

सोमवार को जारी वाडा के स्वतंत्र आयोग की रिपोर्ट में रूसी एथलीटों द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से डोपिंग के मामलों का खुलासा किया गया।

खेल मंत्री मुटको ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स अधिकारियों को आरोपों की जांच में सहयोग करने का वादा किया।

इस बीच इंटरपो ने वाडा के आरोपों की वैश्विक जांच में सहयोग की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493