सोच्ची डोपिंग लैब पर संदेह की कोई वजह नहीं : आईओसी

बीजिंग, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि सोच्ची शीतकालीन ओलम्पिक के लिए डोपिंग रोधी कार्यो की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने की कोई वजह नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गौरतलब है कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा के एक स्वतंत्र आयोग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में रूस पर डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है तथा रूस को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स के सभी आयोजनों से प्रतिबंधित किए जाने की सिफारिश की गई है।

आईओसी ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “आईओसी ने स्वतंत्र आयोग द्वारा संदेह जताए जाने के बाद सोच्ची में पिछले वर्ष हुए शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के दौरान वाडा द्वारा मान्यता प्राप्त डोपिंग की प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली की पड़ताल की है।”

आईओसी ने कहा है कि वाडा के स्वतंत्र आयोग ने किसी तरह की गड़बड़ी का जिक्र नहीं किया है और न ही अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों या आईओसी को किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493