लॉस एंजिलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया’ के जज मैट प्रेस्टन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘आव्रजन पर प्रतिबंध’ का विरोध करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा कि ‘वह एक प्रेरणादायक सफर पर हैं।’
प्रेस्टन ने अभिनेत्री विद्या बालन को भी बुद्धिमान और बेहद मनोरंजक महिला बताया।
यह पूछे जाने पर कि वह किसके लिए खाना बनाएंगे और किसे साथ भोजन करेंगे, प्रेस्टन ने एक बयान में कहा, “मैं हर उस व्यक्ति के लिए खाना बनाना पसंद करूंगा जिसे भोजन पसंद है।”
उन्होंने कहा, “जहां तक साथ में भोजन करने की बात है तो एडम गिलक्रिस्ट (पूर्व क्रिकेटर) पुरुषों के बीच एक राजकुमार हैं और बहुत ही मजेदार व्यक्ति हैं। मुझे बहुत जलन होती है कि सचिन तेंदुलकर भारत में जॉर्ज कालॉम्बीर के डिनर में मौजूद थे। इसलिए उन्हें सुनीता कृष्णन और चेन्नई की अपनी इंद्र नूई के साथ जोड़ दें। मैंने दोनों के बारे में केवल पढ़ा ही है, दोनों अविश्वसनीय महिलाएं लगती हैं।”
प्रेस्टन ने कहा, “विद्या बालन एक बुद्धिमान और बेहद मनोरंजक महिला हैं।”
प्रेस्टन ने कहा, “इस पार्टी में गगन आनंद और प्रियंका चोपड़ा को भी जोड़ दीजिए। ट्रंप के आव्रजन पर प्रतिबंध के खिलाफ उनका आवाज उठाना प्रभावशाली था और वह एक प्रेरणादायक सफर पर हैं।”
‘मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया’ में भारत में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होता है।
dharmpath.com dharmpath