मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह को दिग्गज गायिका आशा भोंसले ने मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया।
रणवीर को संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रविवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रत्येक वर्ष दिवंगत पंडित दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान में इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है।
अपनी कला से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक तौर पर प्रभाव डालने वाले कलाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
रणवीर ने स्काइप कॉल के जरिए इस पुरस्कार को ग्रहण किया। वह वर्तमान में पेरिस में अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, समारोह स्थल में नेटवर्क की कमी के कारण अभिनेता ने अपने एक वीडियो संदेश के जरिए इस सम्मान से नवाजे जाने के लिए आभार प्रकट किया।
रणवीर ने अपने बयान में कहा, “काश मैं वहां होता। मेरे लिए इसका कितना महत्व है यह बता पाना कठिन है। “
अभिनेता ने और भी अधिक मेहतन करने का वादा किया है।
उन्होंने कहा, “मुझे लग रहा है कि ‘बाजीराव मस्तानी’ का सफर पूरा हो गया है। मैं वादा करता हूं कि मैं आगे और भी कड़ी मेहनत करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath