मिजोरम में योग दिवस का उत्साह नहीं

आइजोल, 21 जून (आईएएनएस)। ईसाई बहुल मिजोरम में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह नहीं दिखा। राज्य में प्रभाव रखने वाले युवाओं के एक समूह ने लोगों को योगाभ्यास से दूर रहने का आग्रह किया था।

योग का मुख्य कार्यक्रम आइजोल के असम राइफल्स ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा मुख्य अतिथि थे।

भारतीय सेना की 40 से अधिक वर्षो तक सेवा कर चुके निर्भय शर्मा ने कहा, “योग के बारे में कुछ गलत धारणा है, जिसे दूर किया जाना चाहिए। मिजोरम में कुछ लोगों का मानना है कि योग दूसरे धर्मो की धार्मिक गतिविधि है। जबकि ऐसा नहीं है।”

लेकिन यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) ने योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेने से इंकार कर दिया, और कहा कि योग ईसाई धर्म के लिए नुकसानदेह है और मिजो संस्कृति के अनुरूप नहीं है।

संस्था ने लोगों से योग संबंधित कार्यक्रमों से दूर रहने का आग्रह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493