दौरे पर आए टास्कफोर्स के पास आपूर्ति जहाज ताईहू, मिसाइल रोधी किंगदाओ तथा दाकिंग युद्धपोत है।
केपटाउन के निकट नौसेना अड्डे पर दक्षिण अफ्रीकी नौसेना ने सोमवार को सुबह 10 बजे एक स्वागत समारोह का आयोजन किया।
चीनी नौसेना टास्कफोर्स दक्षिण अफ्रीका के समुद्र में दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास करेगी।
अदन की खाड़ी तथा सोमालिया के तट पर चार महीने का मार्ग रक्षण पूरा करने के बाद पहले चरण में चीनी टास्कफोर्स दक्षिण अफ्रीका पहुंची है।
dharmpath.com dharmpath