एप्पल के कुक का भारत दौरा व्यस्त रहने की संभावना

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक का मंगलवार से शुरू हो रहा भारत दौरा काफी व्यस्त रह सकता है। वह एप्पल की कमान संभालने के बाद पहली बार भारत आ रहे हैं।

कुक का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है।

एप्पल के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “गुड़गांव में वन होरिजोन सेंटर में स्थित एप्पल के कॉरपोरेट कार्यालय में कर्मचारियों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वह ग्रीन पार्क में एप्पल अधिकृत रिसेलर आईजोन स्टोर जा सकते हैं और उसके बाद गुड़गांव के एंबीएंस मॉल में एप्पल प्रीमियम स्टोर आईवर्ल्ड स्टोर जा सकते हैं।”

सूत्र ने हालांकि मोदी से उनकी मुलाकात के बारे में कुछ नहीं कहा।

भारत आने से पहले कुक चीन में थे, जहां उन्होंने स्थानीय एप आधारित टैक्सी सेवा कंपनी दीदी चुक्सिंग में एक अरब डॉलर निवेश की घोषणा की।

वैश्विक बाजार सर्वेक्षण कंपनी गार्टनर के सर्वेक्षण निदेशक विशाल त्रिपाठी ने आईएएनएस से कहा, “इस दौरे से पता चलता है कि भारतीय बाजार एप्पल के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है। कुक यहां भविष्य की प्रौद्योगिकी की घोषणा करेंगे।”

उनके मुताबिक, कुक यहां एप्पल के लिए रिफर्बिश्ड आईफोन आयात करने और कम कीमत पर बेचने की अनुमति मांग सकते हैं। इससे एप्पल को निम्न-मध्य कीमत श्रेणी में जगह मिल जाएगी।

कुक मार्च 1998 में एप्पल से जुड़े थे। 24 अगस्त, 2011 को स्टीव जॉब्स की जगह उन्हें कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया।

कंपनी के आईफोन, आईपैड, मैक की वैश्विक बिक्री घटी है और 2003 के बाद पहली बार 2016 की मार्च में समाप्त दूसरी तिमाही में उसकी आय घटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493