मिनरेवा ने आरएफवाईएस फुटबाल टूर्नामेंट में दर्ज की जीत

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस फुटबाल यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के सीनियर ब्वॉयज क्वालीफायर में माकन विंकल के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मिनरेवा पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के फुटबाल स्टेडियम में शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 14-0 के विशाल अंतर से हरा दिया।

माकन ने इस मैच में छह गोल किए और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मिनरेवा की टीम ने मैच की शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। उसने पहले हाफ का अंत 4-0 के स्कोर के साथ किया। ब्रेक के बाद उन्होंने ऐसा खेल दिखाया कि विपक्षी टीम सिर्फ देखने के सिवाए कुछ और नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में मिनरेवा ने 10 गोल किए। माकन ने इन 10 में से पांच गोल किए जिसमें हैट्रिक शामिल है।

माकन ने 15वें 39वें, 40वें 48वें, 55वें और 57वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा वांग सिंह ने तीन, थिंगनाम सिंह ने दो, रोहित अटकान, रेबांटा मेटेई और लालरामसांग ने भी गोल दागे।

सीनियर ब्वॉयज वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में यादविंद्र पब्लिक स्कूल ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493