छत्तीसगढ़ : कद्दावर मंत्री सीडीकांड में फंसे, मचा सियासी घमासान

इस मामले को लेकर कांग्रेस जहां भाजपा पर हमलावर है, वहीं नई दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश भी विनोद वर्मा के समर्थन में खड़े नजर आए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर तमाम गंभीर आरोप लगाए।

पत्रकार विनोद वर्मा ने मंत्री राजेश मूणत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। सेक्सकांड के वीडियो को लेकर भाजपा मूणत के बचाव में आई और सीडी को फर्जी करार दिया।

मंत्री राजेश मूणत ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रें स बुलाया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना की निंदा करती है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।

उन्होंने कहा, “सीडी से छेड़छाड़ की गई है। लिहाजा, सीडी की जांच देश के किसी भी एजेंसी से करा लें, सच सामने आकर रहेगा। फर्जी सीडी का इस्तेमाल कर मेरे चरित्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कांग्रेस की साजिश है।”

वहीं एक अन्य भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि आरोपी को 500 सीडी बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस बताए कि विनोद वर्मा से उसका क्या संबंध है।

सीडीकांड पर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि मंत्री राजेश मूणत को तत्काल बर्खास्त किया जाए। ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल में बनाए रखना भाजपा के लिए शर्मनाक है।

उधर, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मूणत का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सीडी बनाने में कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता माहिर हैं। वे अपने लोगों को स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो बनाने का प्रशिक्षण देते हैं। इस सीडीकांड को लेकर कांग्रेसियों का मकसद सिर्फ चुनावी लाभ लेना भर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493