मिनर्वा की जूनियर टीम भी फाइनल में, दोहरे खिताब पर नजरें

मुम्बई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मिनर्वा पब्लिक स्कूल की नजरें रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप के दोहरे खिताब पर है। उसकी जूनियर टीम ने भी सीनियर टीम के नक्शे कदम पर चलते हुए गुरुवार को फाइनल में जगह बना ली है।

मिनर्वा की जूनियर टीम ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में कोलकाता के गंगाधरपुर विद्यामंदिर को 1-0 से हराया। घानसोली स्थित रिलायंस कारपोरेट पार्क मैदान पर खेले गए इस मैच में विजेता टीम के लिए स्ट्राइकर लुनिटंगमांग हाओकिप ने गोल किया।

हाओकिप ने मैच का एकमात्र गोल 25वें मिनट में किया। इसके साथ मिनर्वा ने अपराजित रहते हुए नेशनल फाइनल्स में जगह बनाई। कोलकाता के स्कूल की रक्षापंक्ति को दहशत में लाने वाले मिनर्वा स्कूल के स्ट्राइकर अर्जुन शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया।

शनिवार को होने वाले फाइनल मैच में मिनर्वा स्कूल का सामना इम्फाल के द यूनीक माडल अकादमी से होगा। इस स्कूल ने शिलांग के ओम राय मेमोरियल हाइयर सेकेंड्री स्कूल को 4-2 से हराया।

विजेता टीम के लिए मैच का पहला गोल डिफेंडर थाकेलामबाम थोई सिंह ने 16वें मिनट में किया। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 था। दूसरे हाफ में विजेता टीम के लिए के. सूरज सिंह और स्ट्राइकर थाकेलामबाम चिंगखेनगाक्पा सिंह ने क्रमश: 45वें और 57वें मिनट में गोल किया।

ओम स्कूल भी हालांकि आसानी से हार नहीं मानने वाली थी। इस टीम ने 60वें और 64वें मिनट में गोल करते हुए मैच में रोमांच ला दिया। 60वें मिनट में रोनी खारबुदोन और 64वें मिनट में खेर्टिलांग बुआम ने गोल किया और स्कोर 2-3 कर दिया। लेकिन यूनीक स्कूल के लड़कों ने 66वें मिनट में किए गए गोल की मदद से जीत के लायक बढ़त हासिल कर ली। यह गोल खुनाएजाम सिंह ने किया।

गंगाधरपुर स्कूल के बाहर होने का मतलब यह है कि इस प्रतियोगिता में कोलकात की टीमों का अभियान समाप्त हो गया। गंगाधरपुर सहित तीन टीमों ने अंतिम चरण का टिकट कटाया था लेकिन एक भी फाइनल तक नहीं पहुंच सकी।

शनिवार को होने वाले फाइनल में मिनर्वा स्कूल और द यूनीक अकादमी (जूनियर ब्वाएज) की भिड़ंत होगी जबकि सीनियर ब्वाएज फाइनल में मिनर्वा स्कूल का सामना रोसेरी हाइयर सेंकेंड्री स्कूल, गोवा का सामना होगा। कालेज व्बाएज कटेगरी में कोट्टयम के बासेलियस कालेज का सामना दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493