मांग बढ़ने से सेवा क्षेत्र में आई तेजी : पीएमआई

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मांग में तेजी और मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के कारण देश के सेवा क्षेत्र में दिसंबर में तेजी दर्ज की गई। प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली।

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मांग में तेजी और मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के कारण देश के सेवा क्षेत्र में दिसंबर में तेजी दर्ज की गई। प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली।

मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक के मुताबिक, सेवा क्षेत्र में दिसंबर में तेजी लौट आई है, जिसमें सूचना, संचार और वित्त तथा बीमा क्षेत्र के कारोबार में वृद्धि का मुख्य योगदान रहा।

इसके बाद, मौसमी समायोजित सूचकांक बढ़कर दिसंबर में 50.9 हो गई है, जोकि नवंबर में 48.5 थी।

इस सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक तेजी का और 50 से कम अंक मंदी का द्योतक है।

आईएचएस मार्किट की अर्थशाी आशना डोढिया ने कहा, “भारत की सेवा अर्थव्यवस्था ने सुधार के संकेत दिए हैं क्योंकि इसने दिंसबर में विस्तार की ओर रुख किया है। इसमें कहा गया है कि यह उन खबरों के चलते कमजोर बना रहा था जिसमें कहा गया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नए ग्राहकों को सुरक्षित करने की दिशा में अभी भी बाधा उत्पन्न कर रही है।”

इसके परिणामस्वरूप, मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक भी दिसंबर में बढ़कर 53 पर रहा, जोकि नवंबर में 50.3 पर था।

वहीं, विनिर्माण प्रदर्शन का समग्र सूचक निक्केई इंडिया मैनुफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) दिसंबर में बढ़कर 54.7 पर रहा, जोकि नवंबर में 52.6 पर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493