‘मिराकी 2018’ में पॉलिटेक्निक छात्राओं ने नारी श्क्ति, हुनर को दर्शाया

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में नारी शक्ति और उसके स्वाभिमान को आम लोगों तक पहुंचाने और पॉलिटेक्निक छात्राओं के हुनर को दशार्ने के लिए ‘इंटरनेशनल वुमेन पॉलिटेक्निक’ ने एक भव्य आयोजन किया।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कला, सौंदर्य और संस्कृति के अनोखे मिश्रण ‘मिराकी 2018’ में 3000 से अधिक छात्राओं ने अपने हुनर के साथ ही बढ़ते और बदलते भारत में लड़कियों के प्रभाव और सामंजस्य को अलग-अलग अंदाज मे दर्शाया।

‘मिराकी 2018’ का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें मुख्य रूप से आईडब्ल्यूपी के प्रबंध-निदेशक विशाल निझावन, देश की पहली सुपर मॉडल नयनिका चटर्जी, पूर्व मिस-इंडिया यूनिवर्स निकिता आनंद, एंकर और मॉडल रमणीक पेंटल आदि उपस्थित थे।

कार्यकम में लखनऊ, दिल्ली के पूसारोड और गुरुग्राम की छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस प्रदर्शित किया गया। इसके बाद जनकपुरी ब्रांच द्वारा देश मे बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर नाटक के माध्यम से कठोर प्रहार किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय गोयल ने कहा, “हम सब लोग लड़कों को ही हर बात में तवज्जो देते हैं लेकिन देश की संस्कृति, सभ्यता और सुंदरता सब कुछ लड़कियों की वजह से है। हमारा देश आज जिस किसी भी मुकाम पर है उसमे नारी शक्ति का आदि-काल से ही बहुमूल्य योगदान रहा है, आज भी है और आगे भी रहेगा। आईडब्ल्यूपी जो की पिछले 20 सालों से देश की तमाम बालिकाओं को प्रशिक्षित करके स्वावलंबी बनाने का काम कर रहा है, मैं इस संस्था और इसके संचालकों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।”

मिराकी व संस्थान के उद्देश्य के बारे में इंटरनेशनल वुमेन पॉलिटेक्निक के प्रबंध निदेशक विशाल निझावन ने कहा, “हमे खुशी और संतुष्टि है कि हम सबने मिलकर नारी सशक्तिकरण का जो जिम्मा उठाया, वह सफल साबित हो रहा है। हमने हमेशा से ही लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने पर जोर तो दिया ही है, साथ ही उनको सामाजिक दायित्वों को निर्वाह करने कि लिए भी प्रेरित किया है।”

कार्यक्रम में फैशन शो भी हुआ। आईडब्ल्यूपी की छात्राओं ने एथनिक परिधान के साथ रैंप पर प्रदर्शन किया, जिसमें भारतीय संस्कृति और उसकी धरोहर की झलक नजर आई। दूसरे चरण में भारतीय-पश्चिमी और पश्चिमी परिधान की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया, जिसमें शानदार रंगों का संयोजन और कई तरह के डिजाइन और फ्यूजन का तालमेल देखने को मिला। इन परिधानों को पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने खुद डिजाइन किया था।

फैशन शो में सभी श्रेणियो में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में मिस आईडब्ल्यूपी का भी चयन किया गया। जनकपुरी की हरमीत मिस आईडब्ल्यूपी 2018 बनीं, जबकि गाजियाबाद की अंशिका पहली और लखनऊ की अंजलि दूसरी रनरअप रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493