मिलान, 18 जुलाई (आईएएनएस)। सात बार यूरोपियन फुटबाल के चैम्पियन रह चुके एसी मिलान क्लब ने खुलासा किया है कि वह रियल मेड्रिड के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा के साथ करार के बेहद करीब है।
‘ला गाजाटे डेलो स्पोर्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, मिलान के अलावा इस करार के लिए क्लबों की दौड़ में मैनचेस्टर युनाइटेड और चेल्सी भी शामिल थे।
युनाइटेड ने हालांकि, अपने हाथ पीछे खींचते हुए एवर्टन के रोमेलु लुकाकु के साथ करार कर लिया।
अगर खबरों पर भरोसा किया जाए, तो मिलान के कोच विंसेंजो मोंटेला ने मोराटा के साथ करार के लिए सात करोड़ यूरो (8.016 करोड़ डॉलर) का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही उन्हें हर साल अतरिक्ति रूप से एक करोड़ यूरो (1.145 करोड़ डॉलर) देने का वादा भी किया है।
अगर यह करार संभव हो जाता है, तो मोराटा मिलान क्लब में शामिल होने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे।
dharmpath.com dharmpath