जम्मू एवं कश्मीर में आपसी झगड़े में मेजर की मौत

श्रीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को सेना के दो जवानों के बीच हुए झगड़े में मेजर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, नियंत्रण रेखा से सटे उड़ी सेक्टर में एक जवान ने आपसी झगड़े में 8 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर शेखर थापा की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि झगड़ा मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ। नाराज जवान ने अधिकारी पर कई गोलियां चलाईं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493