श्रीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के बांदीपुरा जिले में मंगलवार सुबह घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।
सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज सेक्टर के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को सेना के जवानों ने चुनौती दी, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।
सूत्र ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath