मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। लेखक-फिल्मकार मिलाप जावेरी ने अपने बेटे का नाम मेहान रखा है।
‘एक विलेन’ और ‘ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले मिलाप ने सोमवार को ट्विटर पर बेटे का पिता बनने की घोषणा की थी। अब उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर ही अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।
मिलाप ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “हमने अपने प्यारे बेटे का नाम मेहान रखा है। गौरी (पत्नी) और मैं मेहान जावेरी को शुभकामानाएं और आशीर्वाद देने के लिए आप सब का शुक्रिया अदा करते हैं।”
मिलाप जल्द ही दर्शकों के समक्ष अपनी नई फिल्म ‘मस्तीजादे’ लेकर आने वाले हैं, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोन ने काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath