‘खामोशियां’ के कलाकारों को भट्ट कैंप में फिर मौका

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। विशेष फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘खामोशियां’ से बॉलीवुड में कदम रख रहे टेलीविजन कलाकार गुरमीत चौधरी और सपना पब्बी बैनर की अगली फिल्मों में भी ले लिए गए हैं।

महेश और मुकेश भट्ट ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स के बैनर तले ‘खामोशियां’ बनाई है। वे दोनों फिल्म की कास्ट से बहुत खुश हैं।

मुकेश ने एक बयान में कहा, “हां, यह सच है कि हमने उन्हें लिया है। वे बहुत प्रतिभाशाली हैं और हम उनकी प्रतिभा को अधिक निखारने की कोशिश कर रहे हैं।”

बैनर जल्द ही इस स्टार कास्ट को लेकर बनाई जाने वाली भावी फिल्मों की घोषणा करेगा। ‘खामोशियां’ 30 जनवरी को रिलीज होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493