मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले साल 50 की उम्र में फिट रहने के लिए ‘आयरनमैन’ के खिताब से नवाजे गए अभिनेता मिलिंद सोमन का कहना है कि महिलाओं के लिए ‘समग्र स्वस्थ जीवनशैली’ के मूल्य को समझना बेहद जरूरी है।
स्वस्थ रहने के महत्व का प्रचार करने के लिए अभिनेता कई कार्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को भी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
मिलिंद ने एक बयान में कहा, “भारतीय महिलाएं परिवार और दुनिया को प्रभावित व प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक बेहतरी और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य हेतु उनके लिए समग्र रूप से स्वस्थ जीवनशैली के मूल्य को समझना जरूरी है।”
मिलिंद भारतीय महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली पिंकाथन मैराथन के संस्थापक हैं। यह महिलाओं को स्वास्थ्य और स्तन कैंसर जैसे बीमारियों के बारे में जागरूक करती है।
अभिनेता का कहना है कि पिंकाथन सिर्फ एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने व महिलाओं के स्वस्थ जीवनशैली के जश्न का बीज है।
इस बार हर्षे की ऊर्जाप्रद पेय पदार्थ सोफिट ने दिल्ली, पुणे, मुंबई और बंगलुरु के संस्करण के लिए आधिकारिक रूप से पिंकाथन के साथ साझेदारी किया है।
सोफिट स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए मुख्य साझीदार होगा। इसके लिए कई शहरों जैसे पुणे (13 नवंबर), मुंबई (18 दिसंबर) और बंगलुरु (29 जनवरी) में अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।
मिलिंद इस सहयोग से खुश हैं। उनके मुताबिक, इस कंपनी के जुड़ने से ख्रेल के जरिए महिला सशक्तीकरण और पिंकाथन को एक स्थायी स्वास्थ्य कार्यक्रम बनाने में प्रोत्साहन मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath