श्रहीनगर, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के आह्वान पर गुरुवार को लगातार 76वें दिन बंद है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में प्रतिबंध लगाए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “घाटी के कुछ हिस्सों में आज (गुरुवार) प्रतिबंध लागू हैं और कुछ स्थानों पर सीआरपीएफ की तथा पुलिस बलों की तैनाती की गई है।”
अलगाववादियों ने 29 सितंबर तक घाटी में प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।
वहीं, उड़ी और नौगाम सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पिछले तीन दिनों से दो मुठभेड़ जारी हैं।
इन मुठभेड़ों में एक जवान शहीद हो गए।
घाटी में शैक्षणिक संस्थान भी पिछले 76 दिनों से बंद हैं।
घाटी में आठ जुलाई से शुरू हुई अशांति में अब तक 86 नागरिकों और तीन पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है।
इस दौरान 11,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath