मिले मौकों का लाभ नहीं उठा सका बार्सिलोना : कोच एनरीक

बार्सिलोना, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी के मुख्य कोच लुइस एनरीक क्लब को मिली दूसरी हार के बाद बुरी तरह बिफर पड़े।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेन के प्राइमेरा डिवीजन में सेविला ने बार्सिलोना को 2007 के पहली बार हरा दिया।

सेविला के लिए माइकल क्रॉहन-देल्ही और विसेंट इबोरा ने गोल किए, जबकि बार्सिलोना के लिए एकमात्र गोल ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार ने किया।

मैच के बाद एनरीक ने कहा, “अगर मैच का विस्तार से मूल्यांकन किया जाए तो मुझे इसे फिर से पूरा देखना पड़ेगा और उसके बाद ही इसका मूल्यांकन किया जा सकेगा।”

एनरीक ने कहा, “यह अच्छा है कि हम यहां से सिर्फ एक गोल हासिल कर वापस जा रहे हैं, लेकिन हमें उन 10 मिनट के खराब खेल का खामियाजा भुगतना पड़ा जिसमें सेविला ने जबरदस्त आक्रमण किए। सेविला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।”

एनरीक ने स्वीकार किया कि वह टीम के लिए अधिक से अधिक मौके बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

उन्होंने कहा, “आप इस तरह के मौके चाहते हैं, क्योंकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इस तरह के मौकों का फायदा जरूर उठाते हैं। हम अभी अपने सर्वश्रेष्ट फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन यह बदलने वाला है और मुझे इसमें कोई शक नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493