समुद्र की सतह से निकाला जाएगा प्राचीन चीनी युद्धपोत

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में पुरातत्वविद पीले सागर (येलो सी) में समाए एक प्राचीन युद्धपोत को निकालने के लिए एक बार फिर से कोशिश करेंगे। यह जहाज प्राचीन चीनी किंग राजवंश के समय का बताया जा रहा है।

पीपुल्स डेली की रपट के अनुसार, युद्धपोत के मलबे को ‘डांनडोंग नंबर वन’ नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि यह बेइयांग बेड़े का झियुआन जहाज हो सकता है।

चीन के अंतर्जलीय सांस्कृतिक धरोहर के राष्ट्रीय केंद्र के सोंग जियाजोंग का कहना है कि अभी इस बारे में ठोस रूप से कुछ भी कहना मुश्किल है कि जहाज का संबंध किस दौर से है।

उन्होंने कहा, “मलबे और इस वक्त का जानकारियों से यह लग रहा है कि मलबा झियुआन युद्धपोत का हो सकता है। लेकिन, इस बारे में निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए अभी और अध्ययन की जरूरत है।”

इस जहाज के मलबे के बारे में पहली बार 2013 में पता चला था।

जहाज की पहचान के बारे में अभी तक का जो सबसे महत्वपूर्ण सबूत मिला है वह चीनी मिट्टी से बनी एक प्लेट है, जिसके पिछले हिस्से पर झियुआन लिखा हुआ है।

किंग राजवंश को मानचु राजवंश के नाम से भी जाना जाता है। इसे चीन का अंतिम राजवंश कहा जाता है। इसने चीन पर 1644 से 1912 तक शासन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493