मिशिगन में गोलियों से छलनी 4 शव बरामद

शिकागो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मिशिगन राज्य के ग्रामीण उत्तरी केंट काउंटी में एक घर में तीन बच्चे व एक महिला मृत पाए गए जिनके शरीर पर गोलियों के निशान थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह संपत्ति सोलोन टाउनशिप में स्थित है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंट काउंटी के शेरिफ कार्यालय की ओर से बताया गया कि बच्चों की उम्र प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बराबर होगी।

इस दौरान अधिक जानकारी या पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

शेरिफ मिशेल लाजोए-युंग ने कहा कि लोगों के लिए कोई खतरे की बात नहीं है।

जांचकर्ता घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और फॉरेंसिक सबूत एकत्र कर रहे हैं।

मिशेल ने आसपास रहने वाले लोगों से इस घर की ओर लगे सीसीटीवी फुटेज की जानकारी शेरिफ विभाग को देने के लिए कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493