मप्र में मौसम साफ, धूप खिली

भोपाल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार की सुबह से धूप खिली है, वहीं हवाओं का दौर थमने से ठंड का असर कम है। साथ ही हवाओं के रुख में आए बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.7 डिग्री, ग्वालियर का 14.8 डिग्री और जबलपुर का 13.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32 डिग्री, ग्वालियर का 27 डिग्री और जबलपुर का 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493