मिशेल हार्डविक, रोजी निकोल की राहें हुईं जुदा

लॉस एंजेलिस, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘एम्मेर्डाले’ की अभिनेत्री मिशेल हार्डविक ने रोजी निकोल से अलगाव की घोषणा की है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हार्डविक ने खुलासा किया है कि शादी के महज एक साल बाद दोनों में अलगाव हो गया।

हार्डविक ने कहा, “दुर्भाग्य से मैं और रोजी पिछले साल अलग हो गए, लेकिन हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं।”

अभिनेत्री कहती हैं, “हमने परीकथाओं जैसी शानदार शादी रचाई और अभी भी मुझे उस दिन से प्यार है। यह बहुत शानदार था।”

हार्डविक और निकोल अप्रैल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे।

अभिनेत्री ने कहा कि दोनों एक दोस्त की तरह अभी भी एक घर में एक साथ अलग-अलग कमरे में रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493