संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी अफ्रीका में ख्राद्य पदार्थो की महंगाई पर चेताया

खाद्य कीमतों की निगरानी व विश्लेषण से संबधित एएफओ की हालिया बुलेटिन के अनुसार, मवेशियों की कीमतों में गिरावट के साथ आवश्यक खाद्य पदार्थो की कीमतों में वृद्धि चरवाहों के लिए अतिरिक्त चुनौती है।

एएफओ ने कहा, “पूरे पूर्वी अफ्रीका में सूखा पड़ने से तेजी से फसल की पैदावार रुक गई और अनाज व खाद्य पदार्थो की कीमतों में असामान्य रूप से उच्च वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले परिवारों और चरवाहों के लिए विशेष रूप से संकटपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, इथियोपिया, सोमालिया, केन्या, दक्षिण सूडान, युगांडा और तंजानिया में मक्का, ज्वार, अनाज और अन्य खाद्य पदार्थो की स्थानीय कीमतों में उच्च स्तर की बढ़ोतरी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493