नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। करण शर्मा को ‘मिस्टर इंडिया 2017’ का विजेता घोषित किया। प्रथम रनरअप के राहुल राणा तथा द्वितीय रनरअप कुलदीप शर्मा रहे। ‘मिस्टर इंडिया 2017’ के विजेता को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट दिए गए और लियो इवेंट द्वारा म्यूजिक फिल्म एवं फिल्मों में कौम करने का मौका भी प्रदान किया गया।
‘मिस्टर इंडिया 2017’ के आयोजक एवं लियों इवेंट के एमडी मनीष कांत ने कहा, “इन सभी प्रतिभागियों को मॉडलिंग, थियेटर, टीवी व फिल्मों में करियर बनाने के लिए अपने सपने को साकार करने का एकीकृत मंच प्रदान किया गया है। यह प्रतियोगिता उन सभी प्रतिभागियों के लिए शानदार अवसर था, जो खुद में एक ब्रांड बनने का ख्बाव रखते हैं व कलाकार कौशल से सभी को प्रभावित करना चाहते हैं।”
ग्रांड फिनाले में मुख्य अतिथि के रूप में मिस्टर इंडिया राहुल नायर, टीवी अभिनेता अभिषेक मलिक, मिस इंडिया याशिका शिंधार, डिजाइनर सूफी साबरी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath