‘मिस्टर एक्स’ के ट्रेलर से इमरान ‘गायब’

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी अपनी आगामी 3डी फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ के पहले ट्रेलर में एक अदृश्य पुलिसकर्मी रघुराम राठौड़ की भूमिका में दिखे हैं। रघुराम उसे सताने वाले लोगों से बदला लेता है।

विक्रम भट्ट निर्देशित ‘मिस्टर एक्स’ की कहानी रघुराम के इर्दगिर्द घूमती है।

पूर्व में ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टर’, ‘जन्नत’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके इमरान को अपनी इस फिल्म के पहले ट्रेलर के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

इमरान ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “मिस्टर एक्स’ को ट्रेंडिंग करते देखकर अच्छा लग रहा है। अच्छी अच्छी प्रतिक्रिया देने के लिए धन्यवाद।”

फिल्मकार महेश भट्ट ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मिस्टर इनविजिबल (अदृश्य) को हैलो। ‘मिस्टर एक्स’ का ट्रेलर आ गया है।”

विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेत्री अमार्या दस्तूर, अरुणोदय सिंह और नोरा फतेही भी हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493