‘मिस्टर एनर्जी’ रणवीर सिंह 30 के हुए

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘गोलियों की रासलीला-राम-लीला’ जैसी फिल्मों से अपने लिए खास मुकाम बना चुके अभिनेता रणवीर सिंह सोमवार को 30 साल के हो गए। बॉलीवुड ने ‘मिस्टर एनर्जी’ को शुभकामनाएं दी है।

रणवीर ने अभिनय करियर की शुरुआत रोमांटिक-हास्य फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) से की। इसके बाद वह ‘लुटेरा’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘गुंडे’ में नजर आए। हाल में वह जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ में दिखे।

पेश है, जन्मदिन पर उन्हें सिनेहस्तियों से मिली शुभकामनाएं :

-अर्जुन कपूर : जन्मदिन की बधाई हो बॉलीवुड के पोर्टेबल चार्जर, हिंदुस्तान की एनर्जी ड्रिंक, नटखट नखरीला न्यूटेला।

-आयुष्मान खुराना : जन्मदिन मुबारक हो मिस्टर एनर्जी! सुपरस्टार! आपकी संभावित ऊर्जा, गतिज ऊर्जा और चुंबकीय ऊर्जा में तब्दील हो गई है।

-शानू शर्मा : और यह पैदा हो गए। मुझे तुमसे प्यार है। भगवान भला करे। अच्छा पढ़ो और नीचे देखो। तुम मेरे राजा हो।

-अदिति राव हैदरी : जन्मदिन की बधाई हो फुर्तीले खरगोश!

-परिणिति चोपड़ा : मेरे पहले हीरो, मेरे भाषाई साथी, मेरे लालच को जन्मदिन मुबारक हो। इस बंदे रणवीर सिंह भवनानी से प्यार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493