मिस्बाह की कप्तानी में आक्रामकता नहीं : इंजमाम

एडिलेड, 21 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने शनिवार को कहा कि मिस्बाह उल हक पूरे विश्व कप में रक्षात्मक कप्तानी करते नजर आए और उनमें दिग्गज इमरान खान जैसी आक्रामकता नहीं दिखी।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट के लिए लिखे लेख में इंजमाम ने कहा, “मिस्बाह के लिए उनके एकदिवसीय करियर का यह निराशाजनक समापन रहा। वह रक्षात्मक कप्तान नजर आए और शायद ही कभी आक्रामक रूख अपनाया।”

इंजमाम के अनुसार इमरान खान की तरह अगर मिस्बाह ने भी अपने क्रिकेट करियर के आखिरी चरण में आक्रामकता दिखाई होती तो यह पाकिस्तान के लिए फायदेमंद होता।

गौरतलब है कि शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इंजमाम के अनुसार आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के लिए एकमात्र अच्छी बात वहाब रियाज की तेज गेंदबाजी रही।

इंजमाम ने कहा कि उन्होंने लंबे अर्से बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बाएं हाथ के इतने आक्रामक गेंदबाज को देखा है।

इंजमाम ने हार के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाजों के गैरजिम्मेदाराना रवैये की भी आलोचना की और कहा कि इतने अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बाद पाक बल्लेबाज एक-एक कर रन बनाने की कला नहीं सीख पाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493