मिस्र के राष्ट्रपति सीसी के दूसरे कार्यकाल को 1.2 करोड़ लोगों का समर्थन

काहिरा, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने रविवार को कहा कि 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी दोबारा उम्मीदवारी के लिए 1.2 करोड़ लोगों ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “राष्ट्रपति पद के दूसरे कार्यकाल के लिए सीसी की उम्मीदवारी के समर्थन में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में 12,132,640 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।”

यह अभियान सितंबर 2017 में शुरू हुआ था।

इस अभियान के प्रमुख समन्वयक और नेशन के फ्यूचर पार्टी के सदस्य मोहम्मद अल गारही ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिस्र की सुरक्षा करना है। सीसी सीरिया, लीबिया और यमन जैसे अरब देशों से मिस्र को सुरक्षित रखने में सफल रहे हैं।

सीसी को 2018 के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की अभी औपचारिक घोषणा करनी बाकी है।

मिस्र में विपक्ष के वकील खालिद अली ने पिछले महीने 2018 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493