मिस्र के सिनाई में 14 आतंकवादी ढेर

सेना के प्रवक्ता मोहम्मद समीर ने कहा, “उत्तरी सिनाई के आरिश, शेख जुवेद व राफा शहर में कल सुरक्षाकर्मियों की आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान 14 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।”

बयान के मुताबिक, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तीन कारों व 13 मोटरसाइकिलों को नष्ट कर दिया, जबकि दो विस्फोटक बेल्ट, 13 विस्फोटक सर्किटों को जब्त किया। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के हथियारों व विस्फोटकों को भी जब्त किया गया।

बयान में कहा गया कि सुरक्षाबलों को उड़ाने के उद्देश्य से सड़कों पर लगाए गए 16 विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय करने में सुरक्षाबल सफल रहे।

मिस्र सरकार विरोधी आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है, जिसमें सैकड़ों सैनिकों व पुलिसकर्मियों की जानें जा चुकी हैं। इन हमलों की शुरुआत जुलाई 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को सत्ता से हटाने के बाद हुई, जो अब तक जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493