मिस्र ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की रैली पर हमले की निंदा की

कैरो, 24 जून (आईएएनएस)। मिस्र ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन नंगाग्वा की रैली पर किए गए हमले की निंदा की है जब वह एक चुनावी अभियान को संबोधित कर रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को एक बयान में मिस्र ने जिम्बाब्वे की सरकार व लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश में स्थिरता और सुरक्षा हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के लोगों के साथ है।

विस्फोट शनिवार को दक्षिण पश्चिम जिम्बाब्वे में बुलावायो शहर में व्हाइट सिटी स्टेडियम में हुआ था जहां वरिष्ठ प्रेसिडेंशियल अधिकारियों सहित कई लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493