‘सूरमा’ का एंथम गीत सोमवार को रिलीज होगा

मुंबइ, 24 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘सूरमा’ का एंथम गीत सोमवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर की तरह एंथम गीत दर्शकों के मन को जज्बे से भर देगा।

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूरमा’ के इस एंथम की झलक हमें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म के ट्रेलर में भी देखने मिली थी। यह गाना उन सभी सूरमा को समर्पित है, जिन्होंने जीवन के कठिन स्थिति को मात देकर जिंदगी में अपनी दमदार वापसी की है।

ट्रेलर से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है और अब फिल्म का एंथम गीत सोमवार को रिलीज होने के लिए तैयार है।

हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक ‘सूरमा’ में अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंझे हुए खिलाड़ी की तरह हॉकी खेलते हुए नजर आएंगे।

गुलजार द्वारा लिखित सूरमा एंथम को शंकर ने अपनी आवाज दी है तो वहीं शंकर एहसान लॉय ने अपने संगीत से गाने में चार चांद लगा दिए हैं।

संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी ने निर्माताओं को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए मजबूर कर दिया।

‘सूरमा’ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493