राणा दग्गुबाती ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित

चेन्नई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि वह ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं जो जल्द खत्म हो जाएंगी।

चेन्नई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि वह ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं जो जल्द खत्म हो जाएंगी।

ट्विटर पर उनकी यह पोस्ट उन अफवाहों के बीच आई जिनमें कहा गया था कि उनका गुर्दा प्रत्यारोपण होना है।

राणा ने रविवार ट्वीट किया, “मैंने अपने स्वास्थ्य के बारे में बहुत-सी अजीब बातें सुनी। मैं ठीक हूं दोस्तों, बस कुछ बीपी से जुड़ी समस्या है। चिंता और प्यार के लिए धन्यवाद लेकिन अटकलें न लगाएं। यह मेरा स्वास्थ्य है, आपका नहीं।”

राणा दिग्गज नंदमुरी तारक रामाराव की बायोपिक में नजर आएंगे जो बेहद लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता-फिल्म निर्माता थे। वह राजनीति में आए और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। उन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता था।

राणा इस फिल्म में एनटीआर के दामाद व वर्तमान में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के किरदार में नजर आ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493