काहिरा, 27 मई (आईएएनएस)। मध्य मिस्र में कॉप्टिक ईसाइयों को लेकर जा रही बस पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है जबकि 20 से अधिक घायल हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह हमला मिनया से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।
बयान के मुताबिक, चार कारों में सवार 10 हथियारबंद लोगों ने बस को चारों ओर से घेर लिया और बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
घायलों की संख्या अधिक होने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रवक्ता के मुताबिक, घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है।
हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath