अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 10 की मौत

काबुल, 27 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में विस्फोट में 10 स्थानीय लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए।

तोलो न्यूज के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को काबुल से 640 किलोमीटर दूर अदरास्कन जिले में हुई जब सड़क किनारे रखा बम फटने से वहां से गुजर रही बस उसकी चपेट में आ गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वाहन में सवार सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493