सरां ने मिस्र हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 27 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को मिस्र में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी।

सुरक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, परिषद ने इस जघन्य कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह हमला मिन्या में कॉप्टिक ईसाइयों को लेकर जा रही बस पर हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि सुरक्षा परिषद ने इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने माना है कि किसी भी रूप में आतंकवाद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हमले की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493