मिस्र में कार बम विस्फोट में न्यायाधीश बाल-बाल बचे

आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस हमले में न्यायाधीश को कोई चोट नहीं पहुंची है। इसके अलावा और कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि यह न्यायाधीश देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के खिलाफ सुनवाई करने वालों में से एक हैं। जब कार बम विस्फोट हुआ तो उस समय एक आवासीय इमारत के बाहर खड़ी कार पूरी तरह जल गई। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसमें अन्य तीन कारें और कुछ इमारतों की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493