झुहाई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की जोहाना कोंटा और चेक गणराज्य की पेट्रा क्वीतोवा ने यहां जारी महिला टेनिस संघ इलीट ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
कोंटा ने क्वार्टर फाइनल में जहां फ्रांस की केरोलिन गार्सिया को 6-2, 6-2 से हराया वहीं क्वीतोवा ने अपने ही देश की बारबोरा स्ट्रीकोवा को 6-1, 6-4 से मात दी।
सेमीफाइनल में कोंटा का सामना यूक्रेन की एलिना स्वेतोलिना से होगा जबकि क्वीतोवा चीन की झांग शुआई से होगा। ये मुकाबले शनिवार को खेले जाने हैं।
dharmpath.com dharmpath