मिस्र में रेस्तरां में बम विस्फोट, 12 मरे

काहिरा, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस्र की राजधानी काहिरा में हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।

अल-अरबिया न्यूज के अनुसार, मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि काहिरा के एक रेस्तरां में बम विस्फोट से 12 लोग मारे गए और छह अन्य घायल हुए है।

अधिकारियों ने बताया, “हमलावर एक कर्मचारी था, जिसे राजधानी के अगौजा इलाके के रेस्तरां से निकाल दिया गया था।”

चरमपंथी आतंकवादियों ने मिस्र में कई बम विस्फोटों और गोलीबारी की घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं 2013 में मुस्लिम ब्रदरहुड के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की सरकार गिरने के बाद से सुरक्षा बलों के के खिलाफ घटी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493