आगरा में यमुना के सूखे घाट पर प्रदर्शन

आगरा, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगरा में जल आंदोलनकारियों ने यमुना के सूखे घाट पर नौकाओं में बैठकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि नदी का घाट सूख जाने के बाद भी सरकार उदासीन बनी हुई है।

आंदोलनकारी शैलेंद्र सिंह नरवार ने कहा, “हमने नदी की दुखद स्थिति की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए रेत में नाव पर बैठकर यह प्रदर्शन किया है।”

यह प्रदर्शन गुरुवार को हुआ।

नदी से जुड़े अभियान के एक अन्य सदस्य देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यमुना नदी में जहाज चलने जैसी स्थिति बनाने की बात कही थी, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई काम नहीं हुआ। नदी के घाट सूख गए हैं और इसमें जलस्तर लगातार कम हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493