मिस्र में सड़क दुर्घटना, 11 मरे

काहिरा, 14 जून (आईएएनएस)। मिस्र के हरघडा शहर में रेड सी रिसॉर्ट के पास रविवार को एक बस पलट गई।

सरकारी समाचार एजेंसी मीना ने अपनी रपट में बताया कि इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

बस तेज रफ्तार से जा रही थी, इसी दौरान तटीय शहर हरघडा में राजमार्ग पर पलट गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, हरघडा में एंबुलेंस विभाग के प्रमुख होस्साम गामेल ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493