उप्र : सड़क हादसे में 5 की मौत, 2 घायल

पुलिस के अनुसार, खीरी के परसा निवासी परचून दुकानदार राकेश तिवारी अपनी पत्नी सीमा, बेटे प्रभु, बेटी श्रद्धा, स्वेच्छा, सास सरस्वती, परिचित कैलाश और प्रिया शुक्ला के साथ अल्टो कार से अपनी सुसराल फरु खाबाद जा रहे थे, जहां उनके बेटे प्रभु का अन्न-प्राशन संस्कार होना था।

रास्ते में मोहम्मदी स्थित मछैला गांव के पास सामने से आ रही क्वालिस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश तिवारी और उनकी सास सरस्वती देवी की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को गंभीर हालत में शाहजहांपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सीमा, कैलाश मिश्र और मासूम प्रभु की अन्न-प्राशन से पहले ही मौत हो गई।

पुलिस ने पांच शवों के पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493